बदलते मौसम और तेज़ बारिश ने हिंदुस्तान की आर्थिक राजधानी मुंबई को एक बार फिर पानी-पानी कर दिया है महाराष्ट्र में समय से पहले पहुँचने के कारण पिछले कई दिनों से भरी बरसात हो रही है, जिसके कारण शहर के निचले इलाकों में जल-जमाव की स्थिति बन गई है भरी बारिश की कारण कभी नही रुकने वाली मुंबई में आम जनजीवन तो अस्त-व्यस्त हो ही गया है, सड़क यातायात पर भी असर पड़ा है भारी बारिश का असर मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल रेल नेटवर्क पर भी देखा जा सकता है हाँलाकि पश्चिमी रेलवे ने बारिश से होने वाली परेशानियों से निपटने के लिए पहले से इंतजाम किए थे लेकिन, इसके बावजूद कई ट्रेने न सिर्फ़ देर से चल रही हैं, बल्कि कईयों को रद्द भी करना पड़ा है वैसे तेज़ बारिश के कारण मुंबई का बेहाल होना कोई नई बात नही है इससे पहले भी बरसात के मौसम में देश की इस आर्थिक राजधानी को अरबों रुपये का नुकसान हो चुका है लेकिन इस बार स्थिति ज़्यादा चिंताजनक इसलिए भी है की बरसात के शुरुआत में ही महानगर के कम से कम ६३ इलाकों में एक फ़ुट से ऊपर पानी बह रहा है हालत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ख़ुद मुंबई महानगर पालिका कि इमारत भी पानी में डूबी हुई है ऐसे में मुंबईकरों को जल्द ही जल निकासी का कोई उपाय निकालना होगा वरना मौसम का रुख एक बार फिर तबाही मचाने का संकेत दे रहा है
Thursday, 19 June 2008
Subscribe to:
Posts (Atom)
